खैरागढ़

खैरागढ़. गंडई के लीमो में दो बाइकों की भिड़ंत, गंभीर चोटों के कारण दो रेफर

साकेत श्रीवास्तव

27-04-2025 02:27 PM

खबरों का प्रहरी. गंडई के लीमो में दो बाइकों की भिड़ंत, गंभीर चोटों के कारण दो रेफर


गंडई- ग्राम लीमो में दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गई, जिससे दोनों बाइक चालकों को गंभीर चोटें आई और पीछे बैठी एक महिला भी घायल हो गई।

यह दुर्घटना तब हुई जब दोनों बाइकें लीमो से गंडई की ओर एक ही दिशा में जा रही थीं।

दुर्घटना के बाद तुरंत ही सभी घायलों को गंडई अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल बाइक चालकों को आगे के इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले के ग्राम भगवताटोला निवासी फिरतु राम पटेल (70 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गंडई जा रहे थे। 

वहीं, दूसरी ओर दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम सिहोला निवासी रोशन साहू (25 वर्ष) किसी कार्यवश लीमो से दुर्ग की ओर जा रहे थे। अचानक दोनों वाहनों के आपस में टकरा जाने से यह हादसा हो गया।

इस दुर्घटना में पाटन के रोशन साहू के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि भगवताटोला के फिरतु राम पटेल के बाएं पैर में गहरी चोटें आई हैं। गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया है। घायल महिला का गंडई के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़. इंसानियत को दागदार करने वाले हैवान नीच दरिंदों को उनके घर में घुसकर मारे सरकार- मुस्लिम समाज

BY साकेत श्रीवास्तव23-04-2025
Breking News. डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी रोपवे ट्राली टूटकर गिरी, भाजपा नेता घायल

ब्रेकिंग न्यूज

Breking News. डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी रोपवे ट्राली टूटकर गिरी, भाजपा नेता घायल

BY साकेत श्रीवास्तव25-04-2025
खैरागढ़. मजदूर दिवस पर ग्राम अवेली में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

खैरागढ़

खैरागढ़. मजदूर दिवस पर ग्राम अवेली में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

BY साकेत श्रीवास्तव26-04-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE