खैरागढ़

बैंक खाते में अवैध लेनदेन मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 लोगों को किया गिरफ्तार

साकेत श्रीवास्तव

03-03-2025 06:24 PM

आरोपियों पर रुपए लेकर अपने खाते किसी और को देने का आरोप


एक-दो दिनों में मामले में और कई लोगों के गिरफ्तार होने की आशंका


खैरागढ़. बैंक खाते में अवैध लेनदेन मामले में पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्यवाही की है। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, इस मामले में और कई लोगों के गिरफ्तारी की आशंका है।

इस बेहद संवेदनशील एवं जनहित के मामले में खैरागढ़ पुलिस ने कल आरोपियों को हिरासत में लिया था। सूत्रों की माने तो आरोपियों पर करीब 10 हजार रु लेकर अपने बैंक खाते किसी और को बेचने का आरोप है।


दिन भर सक्रिय रही पुलिस, आरोपियों के बीच मचा हड़कंप


फर्जी बैंक खातों को लेकर खैरागढ़ पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम दिन भर सक्रिय रही वहीं एक के बाद एक लोगों को हिरासत में लिये जाने से आरोपी खेमे में हड़कंप मच गया।


आरोपियों के खाते में लाखों रुपए का लेनदेन


आरोपियों के खाते में लाखों रुपए का लेनदेन हुआ है, ऐसी जानकारी मिल रही है कि अब तक गिरफ्तार हुए लोगों के खातों में कुल करीब 3 करोड़ का लेन देन हुआ है।


अवैध लेनदेन को पुलिस महादेव ऐप और साइबर फ्रॉड से जोड़कर देख रही है जिस पर कार्यवाही कर पुलिस ने लोगों को सुबह से अलग अलग टीम बनाकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में अधिकांश गरीब तबके के लोग हैं और जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वे केसीजी जिले के ही रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि जिस तरह फर्जी लेनदेन मामले में गिरफ्तारी हुई है एक-दो दिनों में कई और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।


अब तक गिरफ्तार हुए लोगों के माध्यम से पुलिस इस मामले के मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।


गिरफ्तार खाता धारकों के नाम


01. आकाश कुमार नेताम पिता सुंदर नेताम उम्र 23 साल ग्राम कोहलाटोला थाना छुईखदान।

02. प्रेमसिंग वर्मा पिता भोलाराम वर्मा उम्र 33 साल ग्राम चिंगली थाना छुईखदान जिला केसीजी

03. अमन चौहान पिता राजकुमार चौहान उम्र 20 साल ग्राम पुराना बस स्टैण्ड खैरागढ थाना खैरागढ जिला केसीजी

04. प्रदीप जंघेल पिता कमलेश जंघेल उम्र 20 ग्राम अमलीडीहकला छुईखदान जिला केसीजी छ0ग0

05. छोटू सारथी पिता अशोक सारथी उम्र.35 साल साकिन.वार्ड नं. 16 दाउचौरा खैरागढ़ जिला केसीजी छ0ग0 06. राहुल पिता भागीरथी सारथी उम्र 19 ग्राम वार्ड नं. 16 खैरागढ़ थाना खैरागढ जिला केसीजी छ0ग0

07. बीरू लहरे पिता.स्व0 नैनदास लहरे उम्र 28 साल साकिन गंजीपारा सत्य धरम कांटा वार्ड नं. 03 खैरागढ़ 08. आकाश मेश्राम पिता मनोज मेश्राम उम्र 27 साल सािकन दाउचौरा खैरागढ थाना खैरागढ जिला केसीजी छ0ग0

09. चन्द्रेश कुमार चंदेल पिता गोपाल राम चंदेल उम्र 31 साल साकिन कोहलाटोला थाना छुईखदान (किराये में खाता

   लेने वाला)

10. जितेन्द्र जंघेल पिता बिदेश कुमार जंघेल उम्र 22 साल साकिन पदमावतीपुर थाना छुईखदान जिला केसीजी छ0ग0

   (किराये में खाता लेने वाला)

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

तुरकारी पारा में मेटाडोर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, युवक की ऑन द स्पॉट मौत

BY साकेत श्रीवास्तव09-03-2025
ग्राम बुंदेली में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक, प्रशासनिक लचरता की वजह से फल फूल रहे झोलाछाप

खैरागढ़

ग्राम बुंदेली में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक, प्रशासनिक लचरता की वजह से फल फूल रहे झोलाछाप

BY साकेत श्रीवास्तव08-03-2025
जनपद पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित 25 सदस्यों का प्रथम सम्मेलन समारोह सम्पन्न

खैरागढ़

जनपद पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित 25 सदस्यों का प्रथम सम्मेलन समारोह सम्पन्न

BY साकेत श्रीवास्तव07-03-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE