खैरागढ़, 11 फरवरी 2026।
महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत अम्ब्रेला योजना “मिशन शक्ति” के तहत जिले में स्थापित जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र (DHEW) में संविदा आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पी. आर. खुटेल ने जानकारी दी कि महिला सशक्तिकरण केंद्र में विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर योग्य और पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना—PMMVY) के पद शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छत्तीसगढ़) के पते पर प्रेषित कर सकते हैं।
भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पात्रता मापदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, कार्य अनुभव एवं अन्य शर्तों की जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
https://s351ef186e18dc00c2d31982567235c559.s3waas.gov.in/
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।




