खबरों का प्रहरी न्यूज. “श्री कम्प्यूटर्स पांडादाह का सम्मान समारोह – मेहनत करने वालों को मिला सफलता का पुरस्कार”
00 मुख्य अतिथि सरस्वती सन्नी यदु बोलीं – कंप्यूटर शिक्षा से गांव के युवाओं का बदल रहा भविष्य

खैरागढ़. ग्राम पांडादाह में संचालित श्री कम्प्यूटर्स प्रशिक्षण केंद्र द्वारा सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कृत करने हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सेंटर के सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि जनपद सदस्य सरस्वती सन्नी यदु, संचालक दिलीप वर्मा, देवकांत यदु, अधिवक्ता सुरेश साहू, अरविंद साहू और डॉ. मस्करे का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया।
इसके बाद परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष रूप से शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सरस्वती सन्नी यदु ने कहा कि श्री कम्प्यूटर्स प्रशिक्षण केंद्र बीते दो दशकों से ग्रामीण अंचल में कंप्यूटर शिक्षा का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यहां से प्रशिक्षित कई छात्र आज शासकीय सेवा में कार्यरत हैं तो कई ने स्वयं का ऑनलाइन सेंटर शुरू कर सफल करियर बनाया है। उन्होंने सेंटर संचालक दिलीप वर्मा और शिक्षक नकुल कोसरे को ग्रामीण छात्रों के भविष्य संवारने हेतु निरंतर प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए उत्तीर्ण छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संचालक दिलीप वर्मा ने कहा कि केंद्र हमेशा गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए समर्पित रहा है और समय की मांग के अनुसार प्रशिक्षण को और सशक्त किया जाएगा। वहीं देवकांत यदु ने बताया कि उन्होंने भी इसी केंद्र से शिक्षा ग्रहण की थी और यहां के शिक्षक छात्रों को मित्रवत व्यवहार से कंप्यूटर की बारीकियां समझाते हैं।
इस अवसर पर कंप्यूटर शिक्षक नकुल कोसरे, अधिवक्ता व पूर्व छात्र सुरेश साहू, अरविंद साहू, डॉ. मस्करे, ग्रामीण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




