Breaking News
खैरागढ़
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

साकेत श्रीवास्तव
11-03-2025 07:58 PM

खैरागढ़. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश व जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी के नेतृत्व में शहर के सांस्कृतिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला वित्तीय सशक्तिकरण, अंगदान पंजीकरण व अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, महिला मोर्चा महामंत्री प्रीति यादव, जनपद सदस्य सरस्वती यदु सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शासन की महतारी वंदन योजना, जन धन योजना, लखपति दीदी योजना, मुद्रा योजना का लाभ ले रही महिलाओं ने अपना अनुभव साझा किया।
नेत्र चिकित्सा अधिकारी डॉ दुर्गेश नंदनी श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य संबंधी सरकार की अनेक योजनाओ का उल्लेख किया, देहदान करने वाले लक्ष्मी देवांगन के पति रूपेश देवांगन ने भी अपना अनुभव साझा किया और साथ साथ सभी को अंगदान हेतु प्रेरित भी किया, श्रद्धा साईं महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष त्रिवेणी पटेल ने बताया कि हम सरकार के अनेक योजनाओ का लाभ ले रहे है जिससे हमारी अर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो रही है, साथ-साथ सुशीला साहू ने बताया की 4 लाख का लोन लेकर अपने परिवार एवं स्वयं के सर्वांगीण विकास में मदद मिल रही है,
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने वाली मणिकंचन केंद्र की सभी दीदीयो का भी सम्मान किया गया।
Comments (0)
खैरागढ़
तुरकारी पारा में मेटाडोर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, युवक की ऑन द स्पॉट मौत
BY साकेत श्रीवास्तव • 09-03-2025

खैरागढ़
ग्राम बुंदेली में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक, प्रशासनिक लचरता की वजह से फल फूल रहे झोलाछाप
BY साकेत श्रीवास्तव • 08-03-2025

खैरागढ़
जनपद पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित 25 सदस्यों का प्रथम सम्मेलन समारोह सम्पन्न
BY साकेत श्रीवास्तव • 07-03-2025

खैरागढ़
शहर के केंद्रीय विद्यालय के पास झाड़ियों में लगी भीषण आग: मची अफरा तफरी
BY साकेत श्रीवास्तव • 14-03-2025

खैरागढ़
दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस भर्ती ड्यूटी में जा रहे आरक्षक का पैर कटकर हुआ अलग, उपचार के दौरान मौत
BY साकेत श्रीवास्तव • 13-03-2025
