खबरों का प्रहरी न्यूज. खराब मौसम ने बिगाड़ा उत्सव का रंग रास गरबा के बाद अब लोकरंग कार्यक्रम भी स्थगित
खैरागढ़. फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित हो रहे दशहरा उत्सव पर खराब मौसम का साया बना हुआ है। लगातार बारिश और मैदान में कीचड़ की वजह से जहां तीन दिवसीय रास गरबा महोत्सव को बीच में ही रोकना पड़ा, वहीं अब 28 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकरंग अर्जुन्दा भी स्थगित कर दिया गया है।
आयोजक समिति ने बताया कि मैदान की स्थिति कार्यक्रम आयोजन के अनुकूल नहीं होने के कारण यह निर्णय लेना पड़ा है। समिति ने कहा कि आगे की तिथि और कार्यक्रम संबंधी जानकारी जल्द ही नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा साझा की जाएगी।




