खबरों का प्रहरी न्यूज. बारिश बनी बाधा : खैरागढ़ का रास गरबा महोत्सव रद्द, अब पुरस्कार समिति तय करेगी
खैरागढ़. नवरात्र पर नगर के ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित रास गरबा महोत्सव इस बार बारिश की भेंट चढ़ गया। 24, 25 और 26 सितंबर को प्रस्तावित इस महोत्सव की शुरुआत लगातार बारिश के चलते एक दिन विलंब से 25 सितंबर को हुई थी। पहले दिन का आयोजन शानदार माहौल में संपन्न हुआ, लेकिन दूसरे ही दिन यानी 26 सितंबर की रात अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।
बारिश के चलते गरबा महोत्सव बीच में ही रोकना पड़ा। रात भर हुई मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए नगर दशहरा उत्सव समिति ने इस वर्ष का रास गरबा महोत्सव रद्द करने का निर्णय लिया है।
हालांकि समिति ने स्पष्ट किया है कि अब तक हुए दो दिनों के आयोजन में दिए गए श्रेष्ठ प्रदर्शनों के आधार पर ही पुरस्कार वितरण की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए समिति की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।




