खबरों का प्रहरी न्यूज. खैरागढ़ में संविदा भर्ती : जिला समन्वयक और एसआईएस सहायक पदों के लिए 8 अक्टूबर तक आवेदन
खैरागढ़. आदिवासी विकास विभाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में संविदा पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती कार्यालय आयुक्त, आदिवासी जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार की जा रही है।
स्वीकृत पद एवं मानदेय
जिला समन्वयक (वन अधिकार अधिनियम) – 01 पद
मानदेय : ₹30,000 प्रतिमाह
एसआईएस सहायक (वन अधिकार अधिनियम) – 01 पद
मानदेय : ₹20,000 प्रतिमाह
दोनों पदों की नियुक्ति प्रारंभिक अवधि एक वर्ष के लिए होगी।
कैसे करें आवेदन? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
1. विज्ञापन देखें – सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या जिला कार्यालय के सूचना पट्ट पर जारी विस्तृत विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।
2. आवेदन पत्र तैयार करें – निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरें। (प्रारूप विज्ञापन/वेबसाइट से प्राप्त होगा)
3. दस्तावेज संलग्न करें –
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
- हाल ही के पासपोर्ट साइज फोटो
4. समय सीमा का ध्यान रखें – आवेदन पत्र 8 अक्टूबर 2025, शाम 5:30 बजे तक संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।
5. ऑनलाइन जानकारी देखें – नियम, शर्तें और पात्रता की विस्तृत जानकारी यहाँ उपलब्ध है:
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की आधिकारिक वेबसाइट
https://s351ef186e18dc00c2d31982567235
c559.s3waas.gov.in




