खैरागढ़. सेवा सहकारी समिति मर्यादित टोलागांव में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में प्राधिकृत अध्यक्ष नारायण साहू एवं समिति प्रबंधक पेख लाल वर्मा ने किसानों को समिति के आय-व्यय और वित्तीय स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।
आमसभा के दौरान समिति के वर्षभर के आय-व्यय का ब्यौरा किसानों के समक्ष रखा गया। जानकारी के अनुसार समिति को वर्ष में 14.28 लाख रुपये का लाभ हुआ है, जबकि समिति का संचित लाभ 41.80 लाख रुपये बताया गया। इसके साथ ही समिति की आय और व्यय से संबंधित संपूर्ण जानकारी भी उपस्थित किसानों के समक्ष रखी गई।
आमसभा में समिति के कामकाज एवं वित्तीय गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए किसानों को समिति की आर्थिक स्थिति से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि समिति के आय-व्यय का विवरण आमसभा के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद वार्षिक आमसभा की कार्यवाही संपन्न हुई।


