खैरागढ़. खैरागढ़ के समीप स्थित ग्राम पेण्ड्रीकला में आगामी 1 मार्च को पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर फाग एवं झांकी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शिव शक्ति फाग महोत्सव समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां गांव स्तर पर जोर-शोर से चल रही हैं।

समिति के सचिव धर्मेंद्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के दौरान राज्य के प्रसिद्ध फाग दलों और आकर्षक झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक लोक संस्कृति को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को उससे जोड़ना है। आयोजन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
समिति के अध्यक्ष खोमेश्वर साहू, उपाध्यक्ष पोषण साहू, सचिव तिलक साहू, सह सचिव जिशेष साहू, कोषाध्यक्ष पारस साहू, मीडिया प्रभारी जीतू मंडावी और सह मीडिया प्रभारी मोहन साहू सहित समस्त ग्रामवासी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होकर फाग और लोक परंपराओं के रंग में रंगने की अपील की है।




