खैरागढ़. ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मड़ौदा में महान प्रतापी शूरवीर राजा गुरु बालकदास जयंती एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। परम पूज्य संत गुरु घासीदास बाबा के द्वितीय पुत्र राजा गुरु बालकदास की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में सतनामी समाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक एवं राजमहंत किशुन मिर्चे ने की, जबकि जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
समाज की एकजुटता और भाईचारे को सराहा
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने राजा गुरु बालकदास के जीवन, शौर्य और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने सतनामी समाज को एकजुट और अनुशासित समाज बताते हुए सफल आयोजन के लिए सामाजिक जनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं, जो समाज के उत्थान के लिए बेहद आवश्यक है।
बड़ी संख्या में सामाजिक जन और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू, खुमान देशलहरे, राजमहंत रसीद दास बंजारे, विकेश गुप्ता, जमुना नरेश कुर्रे, देवकुमार सेन, अरुणा बनाफर, शैलेन्द्र त्रिपाठी, गेंदलाल कुर्रे, किरण हल्लू वर्मा, विष्णु साहू, दोहादास चन्देल, दिलेश्वर यदु, होरीलाल चन्देल, सुखरतन दास चन्देल, हीरालाल चन्देल, कमलेश चन्देल और जितेंद्र चन्देल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


