खैरागढ़. खैरागढ़ राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी लाल राजेंद्र सिंह का शनिवार सुबह 11:15 बजे रायपुर स्थित सुयश अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से खैरागढ़ नगर में शोक का माहौल है। वे चिंता हरण सिंह के पुत्र थे।
लाल राजेंद्र सिंह के निधन को खैरागढ़ के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। राज परिवार से जुड़े होने के साथ ही वे नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों में शामिल थे। उनके निधन का समाचार सामने आने के बाद शुभचिंतकों और परिचितों में शोक व्याप्त है।
उनके निधन से राज परिवार और नगर ने एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को खो दिया है। इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की जा रही है।


