खबरों का प्रहरी न्यूज. भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों को सरकार ने दी बड़ी राहत: 25 अप्रैल से गर्मी की छुट्टी का ऐलान

छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों को बड़ी राहत दी है। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके लिए प्रदेश के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों को आदेश भी जारी कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार 25 अप्रैल से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।
यह आदेश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश की शेष कंडिकाएं यथावत रहेंगी।
स्कूली बच्चे हो रहे थे परेशान
लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच स्कूलों का संचालन हो रहा है। ऐसे में लोग स्कूलों की छुट्टी घोषित किए जाने की मांग जिला प्रशासन से कर रहे थे। इसका पोस्ट सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रहा है। वहीं दूसरी ओर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए सीएम विष्णु देव साय को पत्र लिखा था। जिसमें स्कूलों की छुट्टी घोषित किए जाने की मांग की थी। फिलहाल आज आदेश जारी होने से बच्चों को राहत मिली है।




