खैरागढ़. पुलिस अधीक्षक कार्यालय, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पुलिस उप अधीक्षक प्रदीप येरेवार के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप अधीक्षक सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं श्री येरेवार के परिवारजन मौजूद रहे।
श्री येरेवार ने 14 जुलाई 1990 को उप निरीक्षक के पद पर पुलिस विभाग में सेवा प्रारंभ की थी। करीब 36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उप निरीक्षक से शुरू हुई उनकी सेवा यात्रा पुलिस उप अधीक्षक के पद तक पहुंची और इसी पद से वे सेवानिवृत्त हुए।

दीर्घ सेवाकाल में श्री येरेवार ने विभिन्न अपराधों की रोकथाम, अपराध नियंत्रण तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को पुलिस विभाग में उनके उल्लेखनीय योगदान के रूप में स्मरण किया गया। जिले और राज्य में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विदाई समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ सेवाकाल, अनुभव और योगदान को याद करते हुए सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान श्री येरेवार को शाल, श्रीफल, गिफ्ट पैक और स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह के अंत में अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके आगामी जीवन के लिए स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।


