खबरों का प्रहरी न्यूज. नक्सल मोर्चे पर बड़ी जीत: CPI(माओवादी) के 12 कैडर हथियारों सहित सरेंडर, 1 करोड़ इनामी रामधेर मज्जी भी शामिल
खैरागढ़. छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को सोमवार सुबह ऐतिहासिक सफलता मिली है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्ही में CPI (माओवादी) संगठन के 12 सक्रिय नक्सल कैडरों ने पुलिस-प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में CCM, DVCM, ACM और PM स्तर के शीर्ष रैंक के सदस्य शामिल हैं।

सबसे बड़ा नाम रामधेर मज्जी (CCM) का है, जो MMC जोन का प्रमुख सदस्य तथा 1 करोड़ से अधिक का इनामी नक्सली बताया जा रहा है। रामधेर पर कई बड़े नक्सली हमलों में संलिप्त होने के आरोप हैं। सूत्रों के अनुसार रामधेर मज्जी जल्द ही राजनांदगांव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष औपचारिक आत्मसमर्पण करेगा। हालांकि, पुलिस की आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों के नाम व बरामद हथियार
नाम पद हथियार
- रामधेर मज्जी CCM AK-47
- चंदू उसेंडी DVCM 30 कार्बन
- ललिता DVCM बिना हथियार
- जानकी DVCM इंसास
- प्रेम DVCM AK-47
- रामसिंह दादा ACM 303 राइफल
- सुकेश पोट्टम ACM AK-47
- लक्ष्मी PM इंसास
- शीला PM इंसास
- सागर PM SLR
- कविता PM 303 राइफल
- योगिता PM बिना हथियार
नक्सलियों में 6 महिलाएं भी शामिल
सरेंडर में शामिल 12 माओवादी कैडरों में 6 महिला नक्सलियों का होना सुरक्षा बलों की बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार सभी नक्सलियों ने हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि उन्हें सरकार की पुनर्वास नीति का पूरा लाभ दिया जाएगा।
मनोबल में बढ़ोतरी, नेटवर्क पर बड़ा असर
इस सामूहिक आत्मसमर्पण को क्षेत्र में नक्सल संगठन की जमीनी पकड़ कमजोर होने का संकेत माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह कदम भविष्य में नक्सली गतिविधियों को सीमित करने में मदद करेगा और आम जनता में भी विश्वास बढ़ेगा।
पुलिस की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रतीक्षा
— सुरक्षा बल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाए हुए हैं।




