खैरागढ़. भारत सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ के शाला परिसर में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मुख्य आतिथ्य और जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुआ।
दूसरे सत्र में जिला पंचायत खैरागढ़ की उपाध्यक्ष एवं स्थायी शिक्षा समिति की सभापति विक्रांत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य घम्मन साहू, रश्मि देवी महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विकेश गुप्ता, एसएमडीसी बक्सी स्कूल खैरागढ़ के अध्यक्ष शशांक ताम्रकार, महिला मोर्चा की नीलिमा गोस्वामी, नगर पालिका खैरागढ़ की अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर, राजे, गोरे लाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष उपेंद्र रजक सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में जिलेभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं माध्यमिक वर्ग से 75-75 तथा उच्चतर माध्यमिक वर्ग से 75, कुल 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय वर्ग से 15 तथा उच्चतर माध्यमिक वर्ग से 15, कुल 30 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता के विजेता
उच्चतर माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान कुमारी हिमानी मानिकपुरी कक्षा 10वीं, सेजेस कन्या खैरागढ़ हिंदी माध्यम, द्वितीय प्रवीण वर्मा सेजेस कन्या खैरागढ़ अंग्रेजी माध्यम और तृतीय स्थान कुमारी निशा यादव सेजेस जालबांधा ने प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक वर्ग में प्रथम यशस्वी वर्मा जोरातराई, द्वितीय कृतिका लांझिया टोला और तृतीय टिकेश्वरी ठाकुर टोला रहीं। प्राथमिक वर्ग में प्रथम ढालेश्वर यादव अचानकपुर नवागांव, द्वितीय वेदिका साहू प्रकाशपुर और तृतीय टिकेश्वरी ठाकुर टोला ने स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला में भी विद्यार्थियों ने छोड़ी छाप
चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्रथम ट्विंकल मांडवी चोरलाडीह, द्वितीय नमन वर्मा जोरातराई और तृतीय प्राची साहू धोधा रहीं। पूर्व माध्यमिक वर्ग में प्रथम वनिता निषाद खपरी सिरदार, द्वितीय स्नेहा साहू छुईखदान संकुल तथा तृतीय मयंक लिमतरा रहे। उच्चतर माध्यमिक वर्ग में प्रथम राजेश्वरी वर्मा विक्रमपुर, द्वितीय नेहा निषाद गातापार और तृतीय जन्नत सेजेस कन्या खैरागढ़ रहीं।
कार्यक्रम में अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में तैयार किए गए चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने विद्यार्थियों से उनके बनाए चित्रों के विषय, उद्देश्य और संदेश के बारे में चर्चा की तथा उन्हें प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर बोले- बच्चे ही सपनों का भारत
भाषण प्रतियोगिता के दौरान कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे बच्चे ही सपनों का भारत हैं। युवा नवाचार और वैज्ञानिक प्रवृत्ति को अपनाकर वर्ष 2047 का ऐसा भारत बना सकते हैं, जहां अशिक्षा न हो, कोई बेरोजगार न हो, कोई भूखा-प्यासा न हो और हर व्यक्ति के पास अपना घर हो। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और युवा नए विचारों के साथ आगे बढ़ते हुए विविधता में एकता को अपनाएं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि भारत केवल एक भूमि का नाम नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के सपनों और उम्मीदों की भावनाओं का नाम है। ऐसा भारत बनाना है जहां किसी बच्चे की आंखों में गरीबी के कारण सपने छोटे न हों और किसी युवा के कदम अवसरों की कमी के कारण न रुकें। यही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है।
सीईओ जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान और प्रतिष्ठा, अधिकार तथा प्रत्येक हाथ को अवसर मिले, यही संविधान की मूल भावना है और यही उनके सपनों के भारत की परिकल्पना है। जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन ने विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को सेवा संकल्प की शपथ दिलाई।
विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो
कार्यक्रम के तृतीय सत्र में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलम सिंह राजपूत, सेजेस कन्या शाला खैरागढ़ के प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर सिंह एवं प्रभारी सहायक संचालक मनोहर चंदेल के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन सेजेस कन्या खैरागढ़ के प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर सिंह ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलम सिंह राजपूत, खैरागढ़ एवं प्रशांत कुमार चित्वरकर, छुईखदान, जिले के हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य अनुराग सिंह, सुनील कुमार गुनी, रविंद्र चावड़ा, कमलेश साहू पाड़दाह, टीकम साहू माड़ोदा, विजय सोनी इटार, अग्नू बघेल, सतीश टांडेकर, सीताराम पाल, अनिल पाल, मुकेश शुक्ला, संजय वर्मा, कपिल वर्मा, उमा यादव, सत्येंद्र साहू, चिंताराम श्रीवास सहित समस्त जिले के प्राचार्यों ने सहयोग दिया।
इसके अलावा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी किशोरी लाल अमेला, गिरेंद्र सुधाकर, व्याख्याता पवन ददरिया, हिरांत्क द्विवेदी, खंड स्रोत समन्वयक सुजीत चौहान, संकुल समन्वयक प्रणय महोबे, राजकुमार वर्मा, उपेंद्र मानिकपुरी, निखिल सिंह, रामेश्वर वर्मा तथा जिले के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं व्याख्याताओं का आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


