खैरागढ़. भारत सरकार के वर्ष 2027 तक देश को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य के अनुरूप खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ किया गया। यह 15 दिवसीय अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा।

अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ कलेक्टर सभागृह में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल द्वारा स्वयं दवा का सेवन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे फाइलेरिया जैसे गंभीर और आजीवन विकलांगता देने वाले रोग से बचाव हेतु शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करें। कलेक्टर ने कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलने वाला रोग है, जिसका कोई प्रभावी इलाज नहीं है, इसलिए रोकथाम ही इसका एकमात्र उपाय है।
अभियान के अंतर्गत विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं रेडक्रॉस चेयरमैन विक्रांत सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में दवा सेवन कर आम नागरिकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल, सीएमएचओ डॉ. आशीष शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिले की कुल 4,36,943 जनसंख्या में से लगभग 3,93,249 पात्र व्यक्तियों को दवा सेवन कराया जाएगा। इसके लिए 810 प्रशिक्षित दल, 806 बूथ और 16 स्वास्थ्य केंद्रों में एमडीए कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। अभियान में मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और बिहान समूह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि जनभागीदारी के माध्यम से जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग




